फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोहारी स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी नवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सोहारी में मंगलवार को वार्षिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अध्यापक भजन सिंह ने बताया कि समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, खेल व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल ने विद्यालय की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षा खंड जोल के बीपीओ अश्मील मोहम्मद, पीटीएफ अध्यक्ष विजय पटियाल, जिला पीटीएफ प्रधान संदेश कुमार, डाइट प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा, ललित मोहन तथा पूर्व प्रधान पवन ठाकुर सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल व उपहार दिए गए। विशेष अतिथि पवन ठाकुर ने स्कूल विकास के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें