फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुआ शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र में झपटमारों का गिरोह सक्रिय है। ताजा मामला मोहल्ला राजनगर में सामने आया है, जहां सोमवार रात को अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही एक प्रवासी महिला से एक युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गया। हालांकि उक्त महिला के शोर मचाने पर कई युवकों ने उक्त झपटमार को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पीड़ित महिला शांति ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान उसकी सास का फोन आ गया। इसी दौरान पीछे से आया एक युवक उसका 13 हजार रुपये की कीमत वाला मोबाइल झपट कर फरार हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी उक्त स्थल के किट एक बाइक सवार युवक एक प्रवासी युवक से मोबाइल झपटकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें