फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नहीं थम रही चिट्टा की तस्करी, संतोषगढ़ में 7.40 ग्राम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के रूपनगर का निवासी 24 साल का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में लगातार सामने आ रहे नशा तस्करी के मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में पुलिस की सख्ती को चिट्टा तस्कर चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पुलिस थाना सदर के तहत संतोषगढ़ में सामने आया है। जहां 7.40 ग्राम चिट्टा के साथ एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सौरभ निवासी गांव दगौड़ डाकघर सुखसाल तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार थाना सदर की पुलिस टीम सोमवार देर शाम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नंगल निवासी एक युवक चिट्टा तस्करी करता है। आरोपी सोमवार देर शाम को एक काले रंग की बाइक पर संतोषगढ़ से मैहतपुर की ओर जा रहा। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ में नाकाबंदी की। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार को रोका। युवक की तलाशी ली गई। पुलिस ने बाइक की जांच के दौरान हेडलाइट के ऊपर बने खाली स्थान में एक पैकेट रखा पाया। पैकेट खोलकर जांचा गया तो उसके चिट्टा पाया गया। इसका वजन 7.40 ग्राम पाया गया। पुलिस से तुरंत आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।


सीमावर्ती इलाकों से दाखिल हो रही तस्कर
जिला के सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही। पंजाब के साथ लगते अधिकतर रास्तों पर पुलिस की नाकाबंदी नहीं है। ऐसे में तस्कर आराम से पंजाब की ओर से नशे की खेप लेकर प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में इसके खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा। कई संदिग्ध स्थानों पर बीते दिनों छापे मारे गए। इस कड़ी में सोमवार देर शाम को एक तस्कर काबू किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें