फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुस्त बाजार नवरात्र में पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नवरात्रों को लेकर ऊना में सजी कपडे की एक दुकान।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिले में बरसात और उसके बाद श्राद्ध के कारण सुस्त पड़े कारोबार को नवरात्र में मां के आशीर्वाद से गुलजार होने की आस है। तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने पहले नवरात्र को खरीदारी करेंगे। भक्त नवरात्र में पूजा-अर्चना के लिए माता रानी चुनरी, वस्त्र की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी अपने पुराने अनुभवों को धार देते हुए नवरात्र सहित त्योहारी सीजन में लगने वाले सामान के स्टॉक को मंगवा लिया है। मां के भक्तों के लिए विशेषकर चुनरी की विभिन्न वैरायटी मार्केट में दिखेंगी। वहीं, गिफ्ट शॉप्स में भी मारबल, मेटल, रेडियम में रात्रि के अंधेरे में चमक देने वाली मूर्तियां पहुंच चुकी हैं।
कपड़ा दुकानों पर मां की चुनरी 50 रुपये से लेकर साइज अनुसार 400 रुपये तक कीमत की चुनरी उपलब्ध है। दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर भी हलवाई व्यापारियों ने खोया, पनीर, जलेबी आदि बनाने के लिए स्टॉक को मंगवा लिया है। आगामी वीरवार से ऊना शहर सहित जिले में दुकानें सजी सजी नजर आएंगी।
विज्ञापन


140 रुपये से लेकर छह हजार तक मां की मूर्ति
नवरात्र के बीच ऊना बाजार में ग्राहकों के बीच मां की मूर्तियां लेने का क्रेज रहता है। गिफ्ट शोरूम संचालक राकेश सूरज ने बताया कि इस बार बाजार में मां के भक्तों के लिए मारबल, मेटल, रेडियम यानी रात्रि के अंधेरे में चमक देने वाली मूर्तियां पहुंच चुकी हैं। इन मूर्तियों की कीमत साइज अनुसार 140 रुपये से लेकर छह हजार तक है। वहीं, वस्त्रों में 200 से 15 हजार तक जरकिन जड़ित सूट उपलब्ध हैं। दूसरी ओर सामान्य ग्राहकों के लिए साड़ियों का स्टॉक भी पहुंच चुका है। मनियारी की दुकानों पर चूड़ियों अन्य सिंगार का सामान भी बड़ी मात्रा में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें