फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनीमिया मुक्त अभियान में दिखी सुस्ती, अब स्कूलों में चलेगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Fri, 15 May 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में किशोरों विशेषकर किशोरियों में लगातार बढ़ रहे एनीमिया के मामलों के बीच एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर शिक्षण संस्थानों की निष्क्रियता सामने आने लगी है।
विज्ञापन

कई स्कूलों में अभियान से जुड़ी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं जबकि विद्यार्थियों में खून की कमी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने जिला भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सबसे पहले जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में तैनात नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों के बीच जागरूकता गतिविधियां शुरू करवाई जाएंगी। विभाग की ओर से स्कूलों में अभियान से संबंधित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और आवश्यक सामग्री के वितरण के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला के कई स्कूलों में विशेषकर किशोरियों में एनीमिया के मामले सामने आ रहे हैं। खराब खानपान, पोषण की कमी और स्वच्छता के प्रति लापरवाही को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समय रहते जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें