फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रदेश के पहले ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर परीक्षण शुरू

Fri, 15 May 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के रामपुर पुल रोड़ा में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क में  अभ्यर्थी परीक
विज्ञापन
ऊना। हरोली रामुपर पुल के समीप रोड़ा में स्थापित प्रदेश के पहले ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक व ट्रैफिक पार्क में वीरवार से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आधिकारिक रूप से परीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले ही दिन लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक कई आवेदकों ने ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर परीक्षा दी, जिसमें सभी अभ्यर्थी सफल रहे। आधुनिक तकनीक से लैस इस ट्रैक पर सेंसर और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से आवेदकों के ड्राइविंग कौशल का परीक्षण किया गया। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रही तथा मानव हस्तक्षेप भी न्यूनतम रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार तथा जिला के मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) सुमीर दत्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक पहले की अपेक्षा अधिक आवेदक फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। अधिकारियों ने कहा कि यहां ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह तकनीकी मानकों के अनुरूप लिया जा रहा है और इससे योग्य चालकों को ही लाइसेंस जारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक के शुरू होने से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और भविष्य में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में भी यह व्यवस्था अहम साबित होगी। वही पहली वार ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर परीक्षण देने के बाद पवन, गौरव, रवि ने बताया कि अब परीक्षण देना पहले से आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें