फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटाखों से झुलसे छह लोग पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिवाली पर पटाखे जलाते समय हुए हादसों में छह लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। इनमें कुछ लोग दिवाली की रात जबकि अन्य सोमवार सुबह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के आपातकाल वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने सभी घायलों को उपचार उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान पटाखे जलाने को लेकर बरती गई असावधानी के कारण ये हादसे हुए हैं। पटाखों की चिंगारी और आग की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। आपातकाल वार्ड में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन कर आवश्यक उपचार दिया। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि दिवाली की रात और सोमवार सुबह पटाखों से झुलसने के छह मामले अस्पताल पहुंचे हैं। सभी घायलों को आपातकाल वार्ड में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें