फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवांश, गगन, पारूल और डियानका ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी। संघ
विज्ञापन
नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज होगा समापन
विज्ञापन

अंडर-19 चैंपियनशिप में निलेश, देवांश, सुहासी और ऋषिका फाइनल में पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित राव बैडमिंटन अकादमी में नॉर्थ जोन इंटर स्टेट महिला व पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप और अंडर-19 नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बॉयज एंड गर्ल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। इसके साथ ही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं।


प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुरुष एकल के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के शिवांश और हरियाणा के गगन ने जगह बनाई है। शिवांश ने मनराज सिंह को जबकि गगन ने मनीष फोगाट को हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मनराज सिंह ने अकाल मलिक को, शिवांश ने आराध्या शर्मा को, गगन ने करण शर्मा को और मनीष फोगाट ने अध्ययन कक्कड़ को पराजित किया।
विज्ञापन




महिला एकल के फाइनल में दिल्ली की डियानका वाल्दिया और हरियाणा की पारुल चौधरी शामिल हैं। डियानका ने रिजुल को और पारुल ने ऋषिका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में रिजुल सैनी ने सुहासी वर्मा को, डियानका ने सानवी को, पारुल ने जसमीत कौर को और ऋषिका नंदी ने गरिमा कुंडू को पराजित किया था।



पुरुष वर्ग के डबल मुकाबले में मुरली और आर्यन त्यागी की जोड़ी ने मृदुल और अध्ययन की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दिव्यांश रावत और योगांश सिंह की जोड़ी ने भव्य शर्मा और पुरंजय शर्मा की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।



महिला वर्ग के मिक्स डबल में अरण्य और रिद्धि की जोड़ी ने आर्य मेहता और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी को, जबकि दिव्यांश रावत और डियानका की जोड़ी ने मृदुल और सीज़ा की जोड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन




महिला डबल मुकाबलों में अपूर्व और साक्षी की जोड़ी ने महनूर और निमार की जोड़ी को हराया, वहीं जेनिथ और लिखिता की जोड़ी ने सानवी और मान्य की जोड़ी को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें