बंगाणा (ऊना)। शिमला विश्वविद्यालय की कयाकिंग एवं कैनोइंग टीम शुक्रवार को महाराष्ट्र में आयोजित हाेने वाली अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चार से आठ अप्रैल तक प्रतियोगिता चलेगी। इसमें 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टीम में जसवीर सिंह, दिव्यांशु, सुलक्ष ठाकुर, शरीफ मोहम्मद, सौरभ चौधरी, सुशांत सिंह, विकास, अंजलि, नीतिका, तनवी, नीतू, मीनाक्षी और सोनिया शामिल हैं। कोच शाम लाल चौधरी जबकि टीम मैनेजर डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर भी खिलड़ियों के साथ कोल्हापुर गए।