फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुराना होशियारपुर मार्ग बना गंदगी का अड्डा, बदबू के बीच गुजर रहे लोग

Sat, 04 Apr 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना। शहर से सटे पुराना होशियारपुर मार्ग पर लाल सिंगी गांव के पास हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने के बावजूद इस मार्ग के किनारे फैली गंदगी और कूड़े के ढेर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। सड़क किनारे खुले में फेंके जा रहे कचरे के कारण पूरा क्षेत्र बदबू से भर गया है और यहां से गुजरने वाले लोगों को नाक पर रुमाल रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लाल सिंगी गांव के समीप नदी क्षेत्र के बिल्कुल पास सड़क किनारे लंबे समय से कूड़ा फेंका जा रहा है। इलाके में जगह-जगह प्लास्टिक, घरेलू कचरा, सड़े-गले पदार्थ और निर्माण सामग्री का मलबा पड़ा हुआ है। गर्मी बढ़ने के साथ ही गंदगी से उठने वाली बदबू और तेज हो गई है। हालत यह है कि सुबह और शाम के समय इस मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
यह सड़क ऊना शहर को आसपास के कई गांवों और पंजाब के होशियारपुर जिला से जोड़ती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग, स्कूली विद्यार्थी, दिहाड़ी मजदूर और अन्य वाहन चालक इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इस स्थान पर लगातार कूड़ा डाला जा रहा है लेकिन नगर निगम की ओर से इसे हटाने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। कभी-कभार सफाई करवा दी जाती है लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
विज्ञापन

-
ऊना में कामकाज के सिलसिले में आने वाले सतीश कुमार का कहना है कि सड़क के एक ओर नदी क्षेत्र है और दूसरी ओर खाली पड़ी जगह पर लोगों ने कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे यह स्थान अनौपचारिक डंपिंग साइट में बदल गया है।
-
क्षेत्रवासी राजकुमार का कहना है कि स्वां नदी के किनारे कूड़े के ढेर के कारण लावारिस पशु भी यहां मंडराते रहते हैं। कई बार पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छर और अन्य कीड़े-मकौड़े भी बढ़ रहे हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है।
-
स्थानीय निवासी रमन कुमार बताते हैं कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि सफाई व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि निगम की गाड़ियां नियमित रूप से यहां नहीं पहुंचतीं और न ही क्षेत्र में कूड़ा डालने वालों पर कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
जिला मुख्यालय प्रतिदिन आवाजाही करने वाले जसविंद्र सिंह ने नगर निगम और प्रशासन से मांग उठाई कि इस स्थान पर तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही यहां कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए। सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और यदि जरूरत पड़े तो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं ताकि गंदगी फैलाने वालों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें