फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जूडो में शिमला और कुश्ती में बिलासपुर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता : दूसरे दिन हुए विभिन्न मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में खेली जा रही अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। जूडो में शिमला की टीम ओवरऑल विजेता बनी, जबकि हमीरपुर की टीम उपविजेता रही। कुश्ती में बिलासपुर की टीम ओवरऑल विजेता जबकि ऊना की टीम उपविजेता रही। चेस में हमीरपुर की टीम विजेता बनी जबकि मंडी उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में कांगड़ा की टीम विजेता जबकि मंडी की टीम उपविजेता रही। इससे पहले सेमीफाइनल में मंडी ने हमीरपुर और कांगड़ा ने ऊना को हराया। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला कांगड़ा और हमीरपुर के बीच होगा। इससे पहले सेमीफाइनल में हमीरपुर ने सिरमौर और कांगड़ा ने शिमला की टीम को शिकस्त दी।
कन्या स्कूल ऊना के प्राचार्य सुरेश शर्मा, एडीपीईओ संजीत सिंह, प्रेस सचिव मनोज शर्मा समेत अन्य स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा। वेट लिफ्टिंग के मुकाबलों में 48 किलो भार वर्ग में ऊना की सपना ने स्वर्ण, सोलन की अनामिका ने रजत और सिरमौर की कृतिका ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोग्राम में ऊना की शगुन ने स्वर्ण, सिरमौर की पायल ने रजत और सोलन की तमन्ना ने कांस्य पदक जीता। 58 किलोग्राम में ऊना की अंशिका ने स्वर्ण, हमीरपुर की भावना ने रजत और कांगड़ा की अमरिता ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो भार वर्ग में ऊना की पल्लवी चौधरी ने स्वर्ण, कांगड़ा की तान्वी धीमान ने रजत और सोलन की रमन जोत ने कांस्य पदक जीता। 69 किलो भार वर्ग में ऊना की तानिया ने स्वर्ण, कांगड़ा की आंचल ने रजत और मंडी की सिमरन ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

77 किलोग्राम में ऊना की अनामिका शर्मा ने स्वर्ण, कांगड़ा की नियती ने रजत और मंडी की जान्वी ने कांस्य, 86 किलोग्राम में कांगड़ा की मान्वी मिश्रा ने स्वर्ण, ऊना की तम्मना कुमारी ने रजत और हमीरपुर की प्रीति ने कांस्य और 86 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में ऊना की निहारिका ने स्वर्ण और कांगड़ा की आरुषी ने रजत पदक जीता।

कुश्ती में कौन किस वर्ग में जीता
50 किलोग्राम में हमीरपुर की सनिधा ठाकुर पहले, बिलासपुर की रिया दूसरे, सोलन की प्रीति तीसरे, 53 किलोग्राम में बिलासपुर की रिषिका पहले, कांगड़ा की श्रीयांसी दूसरे, सोलन की गीतिका तीसरे, 55 किलोग्राम में बिलासपुर की आस्था पहले, चंबा की चंपा कुमारी दूसरे और शिमला की अराध्या तीसरे, 57 किलोग्राम में सोलन की कोमल पहले, कांगड़ा की अंजली दूसरे और हमीरपुर की कशिश तीसरे, 59 किलोग्राम में बिलासपुर की वंशिका पहले, ऊना की रुचि दूसरे और शिमला की अकांक्षा तीसरे, 62 किलो भार वर्ग में सोजन की वंशिका पहले, कुल्लू की अन्नया दूसरे और कांगड़ा की अरोही तीसरे, 65 किलोभार वर्ग में बिलासपुर की शिवानी पहले, सिरमौर की प्रिया दूसरे और ऊना की तान्या तीसरे, 68 किलो भार वर्ग में बिलासपुर की कनिका पहले, ऊना की मनिषा दूसरे, मंडी की कविता तीसरे स्थान पर रही। 72 किलोग्राम में चंबा की दिक्षा भारद्वाज पहले, ऊना की तनिषा दूसरे और हमीरपुर की महक तीसरे जबकि 76 किलोग्राम में ऊना की अंशिका पहले, कांगड़ा की रिदिमा दूसरे और शिमला की शिवानी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जूडो प्रतियोगिता में कौन-कौन जीता
36 किलो भार वर्ग में हमीरपुर की प्रिया पहले, ऊना की काजल दूसरे और बिलासपुर की शिवानी तीसरे, 40 किलो में शिमला की संजना पहले, हमीरपुर की अंकाक्षा दूसरे और बिलासपुर की पलक तीसरे, 44 किलो में ऊना की काजल पहले, हमीरपुर की सोनिया दूसरे और सिरमौर की सोनाक्षी तीसरे, 48 किलो में मंडी की यश्वी पहले, शिमला की यंशिका दूसरे और चंबा की कविता तीसरे, 52 किलो में हमीरपुर की श्रुति कौशल पहले, शिमला की इशिता दूसरे और ऊना की निधिमा तीसरे, 57 किलो में हमीरपुर की अदिति परमार पहले, शिमला की कव्यांशी दूसरे और कुल्लू की पूजा देवी तीसरे, 63 किलो में शिमला की सलोनी पहले, मंडी की हिमानी दूसरे और कांगड़ा की सिल्वी तीसरे, 70 किलो में शिमला की इंशात दत्ता पहले, बिलासपुर की सोनिया दूसरे और सोलन की भानू प्रिया तीसरे स्थान पर रही। 70 से ज्यादा भार वर्ग में ऊना की प्रिया पहले, कांगड़ा की सुमेरा खान दूसरे और सोलन की सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें