वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता और कक्षा पांंचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश एक्सटेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम) से शानवी शर्मा प्रथम, लवदीप सिंह द्वितीय और दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से आध्या गुप्ता प्रथम, सुधान जसवाल द्वितीय और आरव भारद्वाज ,दलराज रिहल तृतीय स्थान पर रहे। एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) से नेरिती शर्मा प्रथम, सक्षम शर्मा, रूही रेहल द्वितीय तथा काशवी ठाकुर, कृषिका खन्ना तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा चौथी से प्रियल वर्मा, हारविका चौधरी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और काशवी भारद्वाज ,भावन्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ऑरेंज ग्रुप से तृषा राणा प्रथम, ऋषिका, अराध्या सैणी द्वितीय तथा देवांशी,सीरत कौर तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से इशिका राणा प्रथम, अंशिका द्वितीय और रणविजय सिंह कटवाल तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप से गुरलीन कौर, तमन्ना साहू प्रथम, कनन ठाकुर द्वितीय तथा अन्वेशा, विश्व उपमन्यु तृतीय स्थान पर रहे।