फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा के शांति कुमार स्याल को देहरादून में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Sat, 31 Oct 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के पंडोगा गांव निवासी साहित्यकार शांति कुमार स्याल को उत्तराखंड के देहरादून स्थित लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

25 से 29 अक्तूबर 2026 तक आयोजित महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें लेखक गांव सम्मान प्रदान किया गया।
लेखक गांव के संस्थापक एवं संरक्षक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान शांति कुमार स्याल ने विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता और अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। साथ ही उनके द्वारा लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।
विभिन्न सत्रों में साहित्य, भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, संस्कृति, मानवीय संवेदना और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। आयोजन में देश-विदेश के रचनाकारों और विद्वानों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें