फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तनोह पंचायत में ट्रांसजेंडर के लिए शगुन राशि तय

Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत तनोह की बैठक प्रधान शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ट्रांसजेंडर को जन्म और शादी के अवसर पर दी जाने वाली बधाई राशि के निर्धारण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि शादी-विवाह या जन्म की खुशी के अवसर पर कई बार ट्रांसजेंडर द्वारा अत्यधिक राशि की मांग की जाती है, जो देने वाले की हैसियत से बाहर होती है। इस वजह से विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान विवाह के अवसर पर 3100 रुपये व जन्म के अवसर पर 2100 रुपये शगुन तय किया गया है। यह भी तय किया कि यदि ट्रांसजेंडर निर्धारित राशि से अधिक मांग करते हैं तो पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें