फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में प्रवासी मजदूरों की सात झुग्गियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
तन पर पहने कपड़े ही बचे, बाकी नामोनिशान मिटा
विज्ञापन

दमकल विभाग की मुस्तैदी से 25 झुग्गियों को बचाया
प्रशासन नुकसान और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना जिले के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू-बाथड़ी में रविवार सुबह आग से सात प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग से करीब 70,000 रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रवासी मजदूरों के इन अस्थायी घरों में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया है। तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं। कपड़े, खाने-पीने की सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। पीड़ित परिवारों ने अपनी झुग्गियां खोने के बाद तपती धूप में खुले आसमान के नीचे दिन बिताया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता के कारण पास ही स्थित 25 झुग्गियों को बचा लिया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। टीम में गाड़ी चालक धर्मपाल, फायरमैन दर्शन कुमार और फायरमैन विजय कुमार ने साहसिक कार्य करते हुए इस आपदा को नियंत्रित किया। यह पहली बार नहीं है, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां इस तरह आग की चपेट में आई हैं। पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में 100 से 150 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित आवास उपलब्ध नहीं हो सका है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनीं इन झुग्गियों में गर्मियों के दौरान आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। प्रशासन ने कई बार प्रवासी मजदूरों से सुरक्षित आवास में शिफ्ट होने की अपील की है, लेकिन आर्थिक तंगी और मजबूरी के चलते मजदूर असुरक्षित झुग्गियों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बाक्स
एसडीएम विशाल शर्मा का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें