फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 11.44 ग्राम चिट्टा, 23.69 ग्राम अफीम, 31.04 ग्राम चरस और 48 बोतल शराब के साथ सात गिरफ्तार

विज्ञापन
टाहलीवाल थाने में चरस और अफीम के साथ काबू युवकों पर  कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत विभाग
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस ने एक ही दिन में की कार्रवाई
विज्ञापन

बसोली चौक, बाथड़ी और गुरसर मोहल्ला ऊना में पुलिस टीम ने मारे छापे
कंफेक्शनरी की दुकान में लकड़ी काउंटर के गल्ले में रखा था चिट्टा
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला पुलिस ने वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर छापे मार चिट्टा, अफीम, चरस और शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना और हाल ही में पकड़े नशा तस्करी के आरोपियों की निशाहदेही पर की है। गिरफ्तार आरोपियों से 11.44 ग्राम चिट्टा, 23.69 ग्राम अफीम, 31.04 ग्राम चरस और 48 बोतल शराब पकड़ी है। बसोली चौक, बाथड़ी और गुरसर मोहल्ला ऊना में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है।
जानकारी के मुताबिक थाना सदर पुलिस की टीम बुधवार रात करीब नौ बजे गश्त पर थी। राजकीय महाविद्यालय के पास पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजेश कुमार निवासी गुरसर मोहल्ला तहसील और जिला ऊना तथा उसका साथी दविंद्र राणा निवासी बसदेहड़ा चिट्टे का धंधा करते हैं। आरोपी राजेश कुमार की गुरसर मोहल्ला में स्थित कंफेक्शनरी की दुकान में लकड़ी काउंटर के गल्ले में नशा रखा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत हरकत में आते हुए दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान में रखे लकड़ी के काउंटर के गल्ले में एक प्लास्टिक की पारदर्शी डिब्बी बरामद हुई। इसे खोलकर देखा तो उसमें चिट्टा पाया गया। यह 11.44 ग्राम था। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मामला पुलिस थाना सदर के तहत बसोली चौक का है। जहां बुधवार देर रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 48 बोतल देसी शराब की बरामद कीं। पुलिस ने कार चालक अनिल कुमार (29) निवासी गांव त्यार डाकघर खुरवाईं तहसील बंगाणा जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने देर रात करीब 10:30 बजे चताड़ा-पीरनिगाह और मदनपुर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कार आई। तलाशी लेने पर डिग्गी से चार पेटियां शराब की बरामद की गईं। चारों पेटियों में कुल 48 बोतल शराब मिली। आरोपी कार चालक शराब से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तीसरा मामला पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी में सामने आया। जहां 23.69 ग्राम अफीम और 31.04 ग्राम चरस के साथ पंजाब निवासी चार युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान मनीष कुमार (35), जगजीत सिंह (32), मनप्रीत सिंह निवासी गांव चाहल खुर्द, मनप्रीत (21) निवासी गांव भरोमजारा तहसील और जिला नवांशहर पंजाब के तौर पर हुई। बताया जा रहा कि बाथड़ी टाहलीवाल सड़क मार्ग पर पुलिस बुधवार रात को चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाथड़ी की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डैश बोर्ड के अंदर से एक काले रंग की चश्मे की डिब्बी में चरस और अफीम रखी हुई पाई गई। अफीम का वजन 23.69 ग्राम और चरस का 31.04 ग्राम पाया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। दिन-रात पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही हैं। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे निश्चित तौर सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करी में कमी आएगी। स्थानीय लोग भी इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें