फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी लेकर जा रहे दो वाहनों समेत तीन जब्त

विज्ञापन
गगरेट में पकड़ी कई लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। स्रोत विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
दो वाहनों में मिली प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी
विज्ञापन


एक अन्य वाहन में मिला जापानी शहतूत, चालक नहीं दिखा पाया दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। बहुमूल्य वन संपदा की तस्करी कर पंजाब ले जा रहे तीन वाहनों को पकड़ने में वन विभाग की टीम ने सफलता हासिल की है। इन वाहनों में से दो में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी तो एक वाहन में बिना वैध कागजात ले जाई जा रही जापानी शहतूत की लकड़ी लदी थी। वन विभाग की टीम ने लकड़ी सहित वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पंजाब को बिना वैध कागजात लकड़ी ले जाते तीन वाहन वन खंड अधिकारी अशोक कुमार की अगुवाई में गठित वन विभाग की टीम ने गगरेट में पकड़े। जांच में पाया गया कि दो वाहनों में जिन प्रजातियों की लकड़ी लदी है उनका कटान ही पूर्णतः प्रतिबंधित है। जबकि एक वाहन में जापानी शहतूत की लकड़ी लदी थी, उसका कोई वैध परमिट तक नहीं बनवाया गया। जाहिर है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ाने को लेकर चिंतन कर रहे और वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए पौधरोपण का कार्य महिला मंडलों व युवक मंडलों को देने का जिक्र बजट में भी किया गया लेकिन वन काटू सरकार के हर आदेश को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि अवैध तरीके से लकड़ी की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विभाग सख्त रुख अपना रहा है। वीरवार को गगरेट में तीन वाहन प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी और बिना दस्तावेज के लकड़ी के पकड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें