फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में सीनियर हॉकी चैंपियनशिप का आगाज

Fri, 27 Mar 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वीरवार से प्रदेश स्तरीय सीनियर हॉकी चैंपियनशिप का आगाज हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी खेल परिषद के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदेश भर से लड़कों और लड़कियों की कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें लड़कियों के वर्ग की पांच टीमें तथा लड़कों के वर्ग की नौ टीमें शामिल हैं, जो अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला लड़कियों के वर्ग में सोलन और कांगड़ा की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल हॉकी के महासचिव रोमेश पठानिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 29 मार्च को होगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि हॉकी हिमाचल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से जहां प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा मिलेगा, वहीं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार होने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें