फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय मुकाबले में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हैमर बॉल की जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

12 से 15 जून तक डुमखर क्रिकेट ग्राउंड में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में हैमर बॉल की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. पंकज राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। राज्यस्तरीय मुकाबला आगामी 12 से 15 जून तक उपमंडल बंगाणा के डुमखर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच सुमित शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। इनमें अभी, हर्षित, कपिल, सूर्यांश, राजकुमार, सात्विक, अक्षित कटोच, अर्णव, तुषार, उत्कर्ष, आरव शर्मा, आदित्य ठाकुर, अयान राणा, संचित जसवाल, शुभम और सूर्य शामिल हैं। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से समय का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में जगदीश सहोता, यशवीर सिंह राणा, विनोद कुमार, सीमा शर्मा, ममता, निशा, नरेश कुमार, नवल शर्मा, गौरव शर्मा और गुरदेव सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें