फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 मई से 30 जून तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 मई से 30 जून तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य को त्वरित और सुचारु रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को हरोली कॉलेज से आईपीएच विश्राम गृह हरोली और ऊपरी सुबवाना से निचले सुबवाना तक संपर्क मार्ग के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें