फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साफ मौसम देख गेहूं की कटाई में जुटे किसान

Tue, 14 Apr 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर घनारी में गेंहू की कटाई  करते किसान।संवाद
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। उपतहसील जोल क्षेत्र में मौसम साफ होते ही किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य तेज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम और बादलों की आवाजाही के चलते किसान काफी चिंतित थे लेकिन जैसे ही धूप निकली, खेतों में रौनक लौट आई और किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने में जुट गए। इस बीच कई बार आसमान में बादल छाने और तूफान चलने से लोगों को बारिश होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है। किसान सुभाष चंद का कहना है कि इस समय किसानों के लिए हर दिन बहुत महत्वपूर्ण है। किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि जितनी जल्दी हो सके फसल को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। अगर दोबारा बारिश हो जाती है तो पूरी मेहनत बेकार हो सकती है। किसान अर्जुन सिंह ने बताया कि कटाई के बाद गेहूं को अच्छे से सुखाना भी जरूरी होता है। धूप खिलने से हमें राहत मिली है।

बैसाखी पर्व पर घनारी में गेंहू की कटाई  करते किसान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें