ऊना। प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड समारोह–2026 रविवार, 12 जुलाई को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न एवं नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह आयोजन प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है।
अवार्ड समारोह के दूसरे संस्करण में हरोली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।