फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र के लिए शुद्ध नस्ल की तलाश बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की टीमों ने हरियाणा राज्य के लगाए कई चक्कर
विज्ञापन


अभी तक मुर्रा भैंस की शुद्ध ब्रीड कहीं नहीं मिल पाई

अब हरियाणा सरकार के केंद्रों में प्रदेश सरकार के माध्यम से खरीद की योजना

अप्रैल में खरीद प्रक्रिया पूरी होने की आस


संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बरनोह गांव में स्थापित मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। वर्तमान में केंद्र संचालन के लिए मुर्रा भैंस की शुद्ध नस्ल की तलाश चल रही है। इसके लिए विभाग की टीमों ने पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई चक्कर भी लगाए लेकिन कहीं भी शुद्ध नस्ल की मुर्रा भैंस नहीं मिल पाई। अब विभाग ने प्रदेश सरकार के माध्यम से हरियाणा सरकार से संपर्क करने का निर्णय लिया है। इसमें हरियाणा सरकार की ओर से संचालित मुर्रा भैंस के केंद्रों में खरीद की योजना है।

जानकारी के मुताबिक मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र साढ़े पांच करोड़ की लागत से करीब चार हेक्टेयर जमीन में तैयार किया गया है। यहां मुर्रा भैंस की रोगमुक्त देसी नस्ल को बढ़ावा देकर हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों को भी उच्च गुणवत्ता का दूध, पनीर व डेयरी उत्पाद मुहैया करवाएं जाएंगे। इस केंद्र के माध्यम से विशुद्ध देसी नस्ल के भैंसे के फ्रोजन शुक्राणुओं को कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से मुर्रा भैंस की वंशवृद्धि की जाएगी। इस केंद्र में सरकार की ओर से 50 रोगमुक्त भैंसों के पालन के लिए 75 लाख की लागत से तीन आधुनिक शेड स्थापित किए गए हैं। विशुद्ध निरोगी मुर्रा सांड के उच्च गुणवत्ता के शुक्राणु भैंसों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए किसानों को दिए जाएंगे। इससे मुर्रा भैंस की वंशवृद्धि होगी। साथ ही केंद्र में पशुपालकों को भी इस नस्ल की भैंसों के पालन की तकनीक सिखाई जाएगी।
विज्ञापन


-

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और बरनोह केंद्र का संचालन संभाल रहे डॉ. राकेश भट्टी ने बताया कि मुर्रा नस्ल की शुद्ध नस्ल की तलाश जारी है। इसे लेकर बीते कुछ समय से प्रयास किए गए लेकिन 60 से 70 फीसदी तक ही ब्रीड शुद्ध मिली। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अप्रैल में केंद्र के लिए शुद्ध ब्रीड की खरीद होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की मदद ली जा रही।
विज्ञापन


जिला पशुपालन विभाग उपनिदेशक डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि मुर्रा भैंस प्रजनन केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शुद्ध नस्ल की भैंसों की खरीद को लेकर प्रक्रिया जारी है। औपचारिकताएं बाकी हैं, उनको लेकर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें