फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसडीएम ने नंगल अस्पताल में ओट सेंटर का किया निरीक्षण

Thu, 27 Feb 2025 06:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल। पंजाब सरकार की ओर से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में नशे की दलदल में फंस चुके युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने और उन युवाओं का उपचार करने के लिए ओट सेंटर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नंगल के सिविल अस्पताल में भी ओट सेंटर चलाया जा रहा है। एसडीएम नंगल अनमजोत कौर इसका जायजा लेने वीरवार को अस्पताल पहुंचीं और एसएमओ सुरेंद्र कौर से विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की गई है। इसी मुहिम के तहत नंगल के सिविल अस्पताल में चल रहे ओट सेंटर का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल नंगल में 150 मरीजों ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण वाला व्यक्ति दवाई किसी भी अस्पताल से ले सकता है। फिर भी 50 मरीज प्रतिदिन यहीं से दवाई ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें