फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां स्कूल में किया पौधरोपण

Thu, 27 Feb 2025 05:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने प्रधानाचार्य संजीव पराशर की देखरेख में औषधीय पौधे लगाए। औषधीय पौधों में लौंग, तेज पत्ता, दालचीनी, पत्थर चट, श्तावरी, कपूर, लाजवंती, लेमनग्रास, नींबू सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे गए। संजीव पराशर ने बताया कि यह औषधीय पौधे आयुर्वेदिक की दृष्टि से बहुत ही गुणकारी होते हैं। आयुर्वेद में इन औषधीय पौधों का बहुत ही महत्व है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सोनाली, समीक्षा, अंकिता, दीपाली, भावना, साक्षी, राहुल, धीरज, दिशांत, तनु, अक्षदीप, रोहित, अरुण, अमित, अंकित सहित सभी स्वयंसेवियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक नंदलाल, पवन शर्मा, संदेश और संयोगिता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें