फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशु को बचाते ट्रैक्टर ट्राली से टकराई स्कार्पियो, बाल-बाल बचा चालक

Mon, 08 Apr 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मुबारिकपुर तलवाड़ा रोड़ पर हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर में मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग पर शनिवार देर शाम को स्कार्पियो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब सात बजे बैजनाथ निवासी स्कार्पियो चालक राम रत्न तलवाड़ा की तरफ जा रहा था। इस दौरान मुबारिकपुर-तलवाड़ा मार्ग पर ब्रह्मपुर गांव में सड़क में अचाचन पशु आ गया। पशु को बचाते हुए चालक ने स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई।
विज्ञापन

इससे स्कार्पियो को काफी नुकसान पहुंचा है और चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को सड़क से हटाया। इस मामले पर दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें