फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कारपियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल की गोल मार्केट के निकट एक अज्ञात स्कॉरपियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक व दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंगल के साथ लगते हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते गांव ग्वालथाई का जरनैल सिंह अपनी बाइक पर अपने रिश्तेदार अंजू व बेबी को बीबीएमबी अस्पताल जांच करवाने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान गोल मार्केट के निकट एक तेज रफ्तार स्कॉरपियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों महिलाएं व मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए। इस दौरान घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर किया है। इस बारे में जानकारी लेने हेतु बीबीएमबी अस्पताल के सर्जन डाॅ. संदीप से बात की तो उन्होंने कहा कि दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें