पंडोगा (ऊना)। ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव पंजावर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (55) निवासी जाडला क्योड़ी, जिला ऊना के तौर पर हुई।
हरोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पंजावर में एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक युवती ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।