फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटन कॉलेज में विज्ञान कक्षाएं इसी सत्र से

Mon, 25 Apr 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
विज्ञापन
बीटन कालेज समारोह में उपस्थित विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीटन के संत ढांगूवाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय का 12वां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बीटन कॉलेज में कॉमर्स विषय की कक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं जबकि, विज्ञान विषय की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू कर दी जाएंगी। आने वाले समय में इस कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीटन कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के लिए एक करोड़ की ग्रांट मिली है। कॉलेज के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य प्रो. अभिलाषा शारदा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। एससीए अध्यक्ष पूजा ने उद्योग मंत्री को कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पेश आ रही परेशानियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहुंचने के लिए बस सुविधा नहीं है। इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्योग मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विपिन शर्मा, प्रधानाचार्य ऊना पीजी कॉलेज एसके चावला, बाढ़ नियंत्रण के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी, सतीश बिट्टू, अशोक ठाकुर, अवतार सिंह, मनीश राणा, अमनदीप सिंह मोनी, नछत्तर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें