फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मी की छुट्टियों को लेकर स्कूलों में अव्यवस्था, अभिभावक परेशान

Wed, 03 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में गर्मी की छुट्टियों को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्थाएं होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जहां कई स्कूलों में एक जून से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू कर दिया गया है, वहीं कई शिक्षण संस्थानों में अभी भी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

इससे अभिभावकों में असमंजस का माहौल है और वे जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से सभी स्कूलों के लिए एक समान आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले के अधिकतर स्कूलों ने सरकार और विभाग के बीते शैक्षणिक सत्र के आदेश अनुसार इस बार भी एक जून से छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
दूसरी ओर कई स्कूलों में विद्यार्थी रोजाना पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे स्कूल प्रमुखों का कहना है कि वे 15 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग तिथियों से छुट्टियां होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों में रवनीत कौर, पूजा देवी, राधिका शर्मा, सुच्चा सिंह, अजय कुमार, मनु बाला का कहना है कि जब जिले के सभी स्कूल एक ही क्षेत्र और समान मौसम परिस्थितियों में संचालित हो रहे हैं तो छुट्टियों को लेकर भी एक समान नीति होनी चाहिए।
उनका तर्क है कि अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग तिथियों से अवकाश होने से बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की योजना बनाने में दिक्कतें आती हैं।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान का कहना है कि स्कूलों में अवकाश संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार की जाती हैं। हालांकि अभिभावकों की मांग को देखते हुए विभागीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें