फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख से जगमगाएंगे 933 गरीब परिवारों के आंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शनों से अब गरीब और असहाय परिवारों के आंगन भी जगमगाएंगे। सरकारी योजना के तहत बिजली बोर्ड जिला ऊना में 933 गरीब परिवारों के घरों में निशुल्क बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए जिला ऊना को सरकार की ओर से 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल और कम आय वाले गरीब परिवारों को ही मिलेगा। इसके साथ कम आय में गरीब परिवारों की वार्षिक आमदन 35000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए। इसके बाद ही पात्र और गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन मिल पाएगा। इसके लिए पात्र परिवार निशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित नियमों और मापदंडों को पूरा करते हुए अपने आवेदन बिजली बोर्ड में देकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीओ और एक्सईएन के पास दें आवेदन : अश्वनी
बिजली बोर्ड के एससी अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के लिए नियमों और मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र परिवार अपने आवेदन संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और एक्सईएन के पास आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद नियमों और मापदंडों की जांच के दौरान उन्हें योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
एक कनेक्शन पर खर्च होते हैं करीब 4 हजार
जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड से विद्युत कनेक्शन लेने के लिए लोगों करीब 4 हजार रुपये तक का खर्च करना पड़ता है। इसमें पात्र व्यक्ति को मीटर और उसके साथ 25 से 30 मीटर लंबी बिजली की तार दी जाती है। अगर बिजली की तार की लंबाई ज्यादा है तो बिजली कनेक्शन का खर्च और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें