फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़तगढ़ में 45 लाख की सिंचाई योजना से 500 कनाल भूमि होगी सिंचित

विज्ञापन
चढ़तगढ़ में सिंचाई योजना का भूमि पूजन करते छठे वित्तायोग के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। चढ़तगढ़ में 45 लाख की सिंचाई योजना से 500 कनाल भूमि सिंचित होगी। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने चड़तगढ़ पंचायत में सिंचाई योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्ती ने कहा कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि चड़तगढ़ के लिए अलग से सिंचाई योजना का निर्माण किया जाए। लोगों की मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को इस गांव के लिए अलग सिंचाई योजना का निर्माण आरंभ किया गया है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये व्यय करके 50 से अधिक पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया है। आने वाले समय में कई और योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल भंडारण के लिए 16 ओवरहेड वोटर टैंक बनाए गए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, भाजपा ऊना के महासचिव राहुल देव, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान ग्राम पंचायत चड़तगढ़ सतपाल ऐरी, उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज, एक्सईएन आईपीएच नरेश धीमान, एसडीओ पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें