ऊना। पंचायत समिति ऊना के नंगड़ा वार्ड से 23 वर्षीय सर्वजीत पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई हैं। कम उम्र में 1,158 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। जीत दर्ज कर उन्होंने क्षेत्र की सबसे युवा जनप्रतिनिधियों में स्थान बनाया है।
लोगों ने सर्वजीत को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि को युवा नेतृत्व और जनविश्वास की जीत बताया है। सर्वजीत कौर की प्रतिद्वंद्वी कमला देवी को 1,152 मत पड़े। छह मतों के अंतराल से सर्वजीत कौर ने यह जीत हासिल की। इस प्रक्रिया में 60 मत रद्द और 41 ने नोटा भी दबाया। संवाद