फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जय गुरु रविदास... जयघोष से गूंजा संतोषगढ़

Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गुरु रविदास जन्मस्थली काशी से आई कलश यात्रा, संतोषगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संगत ।संवा
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन (वाराणसी) से निकली समरसता कलश यात्रा रविवार को नगर परिषद संतोषगढ़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे नगर में जय गुरु रविदास ... का जयघोष गूंजा और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नए बस अड्डा चौक और गोशाला चौक पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार कलश यात्रा के साथ संतोषगढ़ पहुंचे। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पवित्र मिट्टी का कलश श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर कलश को संगत के दर्शन एवं पूजन के लिए स्थापित किया। कलश यात्रा में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्री गुरु रविदास मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा के दौरान संत गुरु रविदास महाराज के जयघोष के साथ सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समान अधिकार और मानव कल्याण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह कलश यात्रा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दे रही है।
राज्यसभा सांसद एवं अभियान के प्रदेश संयोजक सिकंदर कुमार ने बताया कि यह पवित्र कलश यात्रा हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचेगी और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, मनीष चौहान, अजय कबीर, डेजी ठाकुर, बलबीर चौधरी और दविंदर भुट्टो और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें