फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी

Mon, 03 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। इससे स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र-1109, ऊना के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए संबंधित पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
संबंधित इग्नू समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करें।
ओटीपी से सत्यापन कर लॉगिन करें।
इच्छित पाठ्यक्रम का चयन कर आवेदन भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
प्रवेश शुल्क जमा कर आवेदन की पुष्टि डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें