फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के महिला वर्ग में संतोषगढ़ बना विजेता

विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम ऊना में हुई खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते जिला प्रा? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा स्टेडियम में चल रही महिला और पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 एक दिवसीय जिला स्तरीय जूडो एवं कुश्ती खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के कुश्ती के मुकाबलों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संतोषगढ़ की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर की टीम उपविजेता रही।
एडीपीओ प्रारंभिक शिक्षा जगदीश राम ने बताया कि महिला वर्ग के जूडो मुकाबलों में बहडाला स्कूल की टीम विजेता तथा कन्या स्कूल संतोषगढ़ स्कूल की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग के कुश्ती के मुकाबलों में बीटन स्कूल की टीम विजेता तथा हाई स्कूल गुरप्लाह की टीम उपविजेता रही। जबकि, पुरुष वर्ग में जूडो के मुकाबलों में बहडाला स्कूल की टीम विजेता तथा धर्मपुर स्कूल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कौशल, मनोज खट्टा, हैंडबाल प्रशिक्षक एमएम गर्ग, कुश्ती प्रशिक्षक महेश शारदा, देवेंद्र कुमार, भीष्मपाल, मनीश राणा, संजय कुमार, कर्म चंद, राम पाल, अजय कटारिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें