लोगों की सेवा करने वालों का सम्मानित करती एसडीएम डॉ. निधि पटेल।
- फोटो : Una
ऊना। अद्वेता फाउंडेशन ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एसडीएम कार्यालय ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोरोना काल में चाय और भोजन वितरण में दिनेश शर्मा के साथ मदद करने के लिए शुभलता को सम्मानित किया गया।
युवा आइकॉन के लिए युवा व्यवसायी सांची दीपिका बस्सी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर परिषद कि अध्यक्ष पुष्पा देवी को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के सचिव सुरेंद्र ठाकुर को भी सम्मान दिया गया। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने अद्वेता फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे मदद के कार्यों को सराहा। इस अवसर पर अद्वेता फाउंडेशन ने सलोह की मानवी को हिमोत्कर्ष कन्या विद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए 10 हजार रुपये की मदद दी।
जबकि बीएड कर रही बसाल की छात्रा मनीषा को 30 हजार रुपये की मदद दी गई। इस मौके पर अद्वेता फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका सिंह ने कहा कि संस्था के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. हरजिंदर, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. गौरव, इंद्रजीत सिंह, डॉ. हेमराज, दिनेश शर्मा, जसवीर सिंह, ओंकार शर्मा, अद्वेता, गाजला, रेनू राय, गुरविंदर और अन्य मौजूद रहे।