फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तकनीकी गड़बड़ी से लेट हुई साबरमती एक्सप्रेस

Tue, 21 Apr 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दौलतपुर चौक से वापसी के दौरान साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस का ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय शाम 3:05 बजे था लेकिन ट्रेन करीब शाम 3:50 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्री बार-बार पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने पहुंचे। कई यात्रियों को आगे के सफर और जरूरी कामकाज के लिए परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि अहमदाबाद से दौलतपुर आते समय यह ट्रेन समय पर ऊना पहुंच गई थी।
रेलवे विभाग ने बताया कि दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर बिजली व्यवस्था में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ जिसके कारण ट्रेन अपने तय समय पर ऊना रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से तकनीकी खराबी को जल्द दुरुस्त कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन के देरी से पहुंचने पर यात्रियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्टेशन पर इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से समय पर ट्रेनों के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें