फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच सालों में ग्रामीण रास्तों की समस्या जस की तस, नलोह में नहीं हुआ पार्क का निर्माण

Sat, 04 Apr 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पोलियां पुरोहितां पंचायत में पिछले पांच वर्षों में कुछ विकास कार्य जरूर हुए हैं लेकिन कई अहम योजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। पंचायत क्षेत्र में जहां एक ओर पानी, स्ट्रीट लाइट और पंचायत भवन जैसी सुविधाओं में सुधार हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई बुनियादी कार्य अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। पहाड़ी इलाका होने के कारण रास्तों की प्रमुख समस्या है। जिसका सुधार अभी तक नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। नलोह में पार्क का निर्माण भूमि की कमी के कारण नहीं हो पाया लेकिन इसके लिए कोई कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुठयला दा बेड़ा (वार्ड नंबर 5) और डाडुआ के रास्ते आज भी अधूरे हैं जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला राजपूतां में भी रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। पंचायत में आज तक खेल मैदान का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे युवा वर्ग को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि पंचायत पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। वर्ष 2020 के बाद कोरोना महामारी और दो बार आई बरसाती आपदाओं के कारण विकास कार्य प्रभावित रहे। इसके बावजूद कुछ कार्य पूरे किए गए।
..................

ये कार्य हुए पूरे

पंचायत भवन का निर्माण

भूमि कटाव रोकने के लिए डंगे लगाए गए

आपदा में हुए नुकसान की लोगों की राहत राशि मिली

पेयजल समस्या में आंशिक सुधार

स्ट्रीट लाइटें स्थापित

कुछ रास्तों को पक्का किया
सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया
-

ये कार्य अब भी अधूरे

कुठयला दा बेड़ा मार्ग अधूरा

नलोह पार्क निर्माण अधूरा

खेल मैदान का अभाव

वार्ड 4 में राजपूतां मार्ग अधूरा

भूमि कटाव रोकने के लिए डंगों की जरूरत

..................
क्या कहते हैं ग्रामीण

विनोद कुमार निवासी वार्ड-3 का कहना है कि पंचायत ने कुछ अच्छे कार्य किए हैं लेकिन सामुदायिक भबन और रास्ते की समस्या अभी भी बड़ी है। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


..................
विपन कुमार निवासी वार्ड-5 का कहना है कि पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। खेल मैदान और संपर्क मार्ग की आज भी बड़ी जरूरत हैं। रास्तों का तो बहुत बुरा हाल है, कोई सुनवाई नहीं करता है।

..................
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

सभी कच्चे रास्तों को पक्का किया जाए
युवाओं के लिए खेल मैदान बने

सामुदायिक भवन का निर्माण हो

पंचवटी का निर्माण हो

भूमि कटाव रोकने के लिए अतिरिक्त डंगे
पेयजल समस्या का स्थायी समाधान

कुछ वार्डों में श्मशानघाट का निर्माण हो
..................
क्या कहते हैं अधिकारी और जनप्रतिनिधि

मनरेगा के तहत करीब 1.10 करोड़ रुपये से 90 विकास कार्य किए गए हैं। कुछ काम लंबित हैं, जल्दी कर दिए जाएंगे।
-अवतार सिंह, पंचायत सचिव

..................
विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले तीन सालों में सरकार ने जनता पर हर तरफ से महंगाई का बोझ डाला है। जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसके अलावा कोई काम नहीं किया, जनता परेशान है।
-रविंद्र द्विवेदी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष

..................
पंचायतों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू लगातार प्रयासरत हैं। विकास के कार्यों में पैसे की कोई कमी नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-राज कुमार गौतम, मुख्य सलाहकार विधायक चिंतपूर्णी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें