फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के लिए 2229 युवाओं ने लगाई दौड़

Thu, 31 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के िलए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन झलेड़ा में वीरवार को भर्ती प्रक्रिया का आगाज हो गया। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन लगभग दो हजार 229 युवकों ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। भर्ती के लिए सुबह से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में युवाओं की भारी भीड़ जुट गई थी। आईजी एवं भर्ती समीति के चेयरमैन हिमांशु मिश्रा की देख-रेख में पांच दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन उपमंडल बंगाणा और हरोली के युवकों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में 6 उच्च अधिकारी और करीब 150 से अधिक जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में युवकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। युवकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सबसे पहले अधिकारियों ने युवकों का कद और छाती नापी। इसके बाद हाई जंप, लांग जंप और आखिर में 1500 मीटर की लंबी दौड़ में अपना दमखम दिखाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से संपन्न करने के लिए वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें