फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साइबर ठगी के 10.10 लाख रुपये वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में 10.46 लाख की धोखाधड़ी की हुई थी शिकायत
विज्ञापन

बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर साइबर सेल ने कराई राशि वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। साइबर ठगी के मामले में ऊना पुलिस ने शिकायतकर्ता को 10 लाख 10 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। जून 2026 में एक व्यक्ति ने 10 लाख 46 हजार 219 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई थी। इसके बाद साइबर सेल ने संबंधित बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों से समन्वय कर ठगी की राशि होल्ड करवाई और 10.10 लाख रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने को कहा है। पुलिस, सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग सहित कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसी कॉल आने पर उसे तुरंत काट दें और निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी के कहने पर पैसे भी ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को सुरक्षित रखने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें