लोक निर्माण विभाग भरवाईं ने शुरू किया निर्माण कार्य
सड़क बनने से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य किया शुरू, अगले कुछ माह में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लोक निर्माण विभाग मंडल भरवाईं की ओर से क्षेत्रवासियों के लिए नई सड़क सुविधा की सौगात दी जाएगी। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 12.81 करोड़ की लागत से करीब छह किलोमीटर सड़क आने वाले दिनों में लोगों के लिए बेहतर सफर का लाभ देगी। सड़क को विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों को जोड़ते हुए ज्वार-नारी व बिल्ला दा थपल से कगोह तक निकाला जाएगा। फिलहाल सड़क बनाने के संबंध में विभाग की ओर से प्रांरभिक चरण के कार्य को गति दे दी गई है। विभाग की ओर से सड़क को लेकर 10 प्रतिशत तक कार्य भी पूरा कर लिया गया है। विभाग की ओर से नई बनाई जा रही सड़क के पूरे कार्य को लगभग 18 माह के भीतर संपन्न करने का लक्ष्य तय किया गया है। फिलहाल सड़क बनने से यहां की लगभग चार ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। जबकि, इस मार्ग के बनने से अन्य गांवों के लोगों का सफर भी सुगम बनेगा। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो यह मार्ग नये सिरे से बनाया जा रहा है। नया निर्माण होने से न केवल बेहतर सड़क मिलेगी बल्कि बड़े से छोटे वाहनों का आवागमन भी आसान बनेगा। खासकर मुख्य मार्ग तक गंभीर हालत के मरीजों को लाने और लेकर जाने के लिए भी यह सड़क मददगार बनेगी।
-
सड़क निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से 10 प्रतिशत तक कार्य भी पूरा कर लिया गया है। आने वाले 18 माह में इस सड़क के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
-ईं. दिनकर शर्मा, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, भरवाईं