नगर परिषद की मंजूरी के बाद मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद क्षेत्र के तहत वार्ड एक और आठ में उचित मूल्य की दुकानें खोलने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते दिनों नगर परिषद की मंजूरी के बाद अब इन वार्डों में एक माह के भीतर उचित मूल्य की दुकान शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को राशन लेने के लिए अन्य उचित मूल्य की दुकानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के दो वार्डों में उचित मूल्य की दुकान खोलने को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की तरफ से भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर विभाग की तरफ से शेष दस्तावेज संबंधित प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद की काफी समय से बैठक न होने के चलते उक्त प्रस्ताव लटके हुए थे। अब नगर परिषद की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद जल्द ही आगामी प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगी। शहरी क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए नगर परिषद का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक रहता है। इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो पाती है। आगामी एक माह के भीतर इन दुकानों को शुरू कर दिया जाएगा।
कोट्स
नगर परिषद की तरफ से वार्ड एक और आठ में उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। जल्द ही अब उक्त वार्डों में यह दुकानें खुल जाएंगी।
ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना।