फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाकोहलां में पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
मवाकोहलां में ईंट भट्ठे के पास पलटी कार। - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के दौलतपुर चौक-ऊना मुख्य सड़क के तहत मवा कोहलां गांव में ईंट भट्ठे के पास कार के सामने अचानक पशु आने से यह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बच्चे सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दौलतपुर चौक से मुबारिकपुर की तरफ गाड़ी जा रही थी कि मवा कहोलां गांव में सड़क पर अचानक बेसहारा पशु आ गए। इन्हें बचाने के प्रयास में कार पलट गई। इस सड़क हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान यशपाल सिंह (60), सुदेश कुमारी (55), नेहा (25), कृशव (10 माह) सभी निवासी ब्रह्मपुर व कमलेश कुमारी (50) निवासी कुनेरन जिला ऊना के रूप में हुई है। कार हादसे में घायलों को लोगों ने तुरंत मदद समीप के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है की घायलों का समीप के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें