फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर खड़ी बोलेरो से लगा जाम

विज्ञापन
दौलतपुर चौक बाजार में गलत पार्किंग की वजह से लगा जाम - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गलत ढंग से पार्क की बोलेरो से बाजार में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन काफी देर तक बाधित हो गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद जैसे ही स्कूलों में छुट्टी के बाद बाजार में निजी बसों का रश बढ़ा तो अस्पताल के बाहर सड़क पर गलत ढंग से खड़ी बोलेरो गाड़ी से बाजार के दोनों तरफ जाम लग गया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि गाड़ी लगभग एक घंटे तक पार्क रही। इस बीच गाड़ी के मालिक का कहीं सुराग नहीं लग रहा था। मौके पर पहुंचे हवालदार विपन शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गाड़ी के मालिक को ढूंढ कर पहले गाड़ी को हटवाया और फिर यातायात नियम समझाकर उसे विनम्रतापूर्वक चालान भी थमा दिया।
गौरतलब है कि दौलतपुर चौक में अकसर बेहतरीब खड़े वाहन जाम लगाने का काम करते हैं। बाजार में दो-दो पार्किंग होने के बावजूद गाड़ियों को बाजार में ही पार्क किया जाता है। इससे जाम लग जाता है। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें