फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे ने छीन लिया घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के दर्दनाक क्षण
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने बिना पीछे देखे तेज गति में काटा मोड़
पीछे से आ रहा सागर ट्रैक्टर की चपेट में आया

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली के खड्ड गांव में वीरवार को हुए सड़क हादसे का शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक युवक तेजरफ्तार में था और उसी रफ्तार में उसने मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग की ओर मोड़ काट दिया। कायदे से उसे पीछे देखकर और गति कम करके ट्रैक्टर को मोड़ना चाहिए था लेकिन उसने बिना देखे और रुके मोड़ काट दिया। ट्रैक्टर के पीछे बाइक पर ऊना की ओर जा रहे सागर को यह अंदाजा ही नहीं हुआ कि ट्रैक्टर अचानक मुड़ेगा। सागर ने खुद के बचाव के लिए जिस ओर ट्रैक्टर मुड़ा, उसी दिशा में बाइक को घुमाया और ब्रेक भी लगाया। दुखद रहा कि बाइक सवार सागर ट्राली के टायरों की चपेट में आ गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया, लेकिन पेट और कमर में चोट इतनी पहुंची थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
खास बात यह भी रही कि घटनास्थल के पास पुलिस विभाग की ओर से कुछ दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से यह पता चल पाया कि हादसा हुआ कैसे। जबकि पहले हादसे को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए थे। पुलिस टीम ने मामले की हर कड़ी खंगालने के लिए शुक्रवार सुबह सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का शव देख बिलखते रहे माता-पिता
शुक्रवार को जब न्याय की गुहार लगाते हुए सागर का शव बीच सड़क में रखा गया तो माता-पिता शव के पास बैठकर बिलखते रहे। वे उस घड़ी को कोस रहे थे, जब सागर घर से निकला था। पिता बोलते रहे कि हम पहले ही बड़ी मुसीबत में फंसे हैं और बेटा चला गया। बस न्याय चाहिए और कुछ नहीं। सागर की बहनें भी रोते हुए बेसुध हो गईं। इस दर्दनाक घटना के खिलाफ ग्रामीणों में खासा गुस्सा देखा गया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नियमों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। तेजरफ्तार और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करना किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा सकता। खड्ड हादसे की जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले से जुड़े कई सुबूत हाथ लगे हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें