फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक में भिड़ंत, चार जख्मी

Wed, 03 Jun 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के गांव धुंधला में ट्रक-बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बंगाणा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी राजेश वर्मा बुधवार सुबह अपनी कार में अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाबा बालक नाथ माथा टेकने जा रहे थी। इसी दौरान धुंधला स्कूल के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा में आकर कार को टक्कर मारी। हादसे में राजेश, उनकी पत्नी रीता वर्मा, 11 वर्षीय बेटा अरुण एवं छह वर्षीय बेटी शिवानी को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन बंगाणा अस्पताल के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। ट्रक चालक घटना के बाद से मौके से फरार चल रहा है। उधर बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें