फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना जिला में बनेंगे 16 नए पुल

Wed, 03 Jun 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आने के बाद से जिला में सड़कों व पुलों के नेटवर्क को सुदृढ़ करने की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। जिला में करीब 65 करोड़ की राशि से 16 नए पुल बन रहे हैं जबकि ऊना का पुल डबल हो रहा है। जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में कुछ गैर-सरकारी सदस्यों ने मैहतपुर और ऊना की रक्कड़ कालोनी में रेन-शैल्टर बनाने की मांग उठाई, जिस पर उद्योग मंत्री ने घोषणा की कि उद्योग विभाग द्वारा जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में और प्रशासन द्वारा रक्कड़ कालोनी में खूबसूरत रेन-शैल्टर बनाकर जनता को समर्पित किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि घनारी तहसील को जल्दी ही क्रियाशील बनाया जाएगा। वहीं, बैठक में उद्योग मंत्री ने ऊना नगर में बाबा बेदी के गेट से लेकर सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय तक यातायात प्रबंधन को रेगुलेट करने की आवश्यकता जताई और डीसी व एसपी को इस बारे कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पशु लावारिस छोड़े तो होगी कार्रवाई- बैठक में गैर सरकारी सदस्य विजय डोगरा ने जिला में लावारिस पशुओं व बंदरों के उत्पात का मामला उठाया। बैठक में कुछ अन्य सदस्यों ने कहा कि पंजाब से लाकर लावारिस पशु ऊना जिला की सीमा पर छोड़े जा रहे हैं। इस पर उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस इस बारे में नाके लगाकर विशेष अभियान चलाए और जिन वाहनों में लावारिस पशु लाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनन कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने एक माह के भीतर जिला के सीमावर्ती स्थानों पर बंदरों को खाद्य पदार्थ न डालने की हिदायतों को दर्शाते साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र धर्माणी ने ऊना जिला के लिए विकास के तोहफे मंजूर करवाने और विशेषकर एक हजार करोड़ रुपये की स्वां तटीकरण योजना की मंजूरी में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की सराहना की। इस पर बैठक में उपस्थित सभी गैर-सरकारी सदस्यों ने बैंच थप-थपाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के कथन पर सहमति जताई। मुकेश ने इस पर कहा कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही जिला को मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें