फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटवारी एवं कानूनगो की पेन डाउन हड़ताल से राजस्व कार्य ठप

Sat, 01 Mar 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में पटवार कानूनगो संघ प्रदर्शन करते हुए।संवाद
विज्ञापन
नहीं बन रहे लोगों के प्रमाण पत्र, जिलेभर में प्रभावित हुआ कामकाज
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य जारी रखने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/घनारी/मैड़ी/बंगाणा(ऊना)। सयुंक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की तरफ से शुरू की पेन डाउन स्ट्राइक का असर लोगों के कार्यों पर पड़ना शुरू हो गया है। जिले भर में इस हड़ताल का शुक्रवार को व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान संघ ने राज्य सरकार द्वारा पटवारी व कानूनगो को स्टेट कैडर का विरोध किया है। इसके चलते राजस्व विभाग से जुड़े तहसील, उप तहसील व पटवारखानों में कार्य ठप रहा। ऐसे में लोगों को अपने प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सरकार से स्टेट कैडर को लेकर किए गए फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

संयुक्त पटवारी-कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती और वार्ता के लिए नहीं बुलाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पटवारियों और कानूनगो को बिना विश्वास में लिए जिला से स्टेट कैडर में शामिल करने का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन, पटवार सर्कलों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराना और तहसील कार्यालयों में शौचालयों की व्यवस्था करना शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा और जनता के राजस्व कार्यों में अनेकों समस्याएं आएंगी, जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी। इस पर ग्राम पंचायत घनारी के प्रधान विचित्र सिंह, दियोली के प्रधान पूर्ण सिंह तथा ग्राम पंचायत अमलेहड़ के प्रधान देव राज ने हड़ताल पर बैठे कानूनगो और पटवारियों का समर्थन किया है और कहा है कि इन कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को जनहित में मांगों को मान लेना चाहिए। हड़ताल से अर्जी नफीस, स्टांप पेपर विक्रेता, टाइपिस्ट तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से और भी अन्य कार्य कर अपनी रोज़ी रोटी कमा रहे छोटे स्वरोजगारी भी प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान कर रहे रविंदर चौधरी ने बताया कि आज मात्र हड़ताल के चलते उनका काम आधे से भी कम रह गया है। संयुक्त कानूनगो एवं पटवार संघ के अंब के अध्यक्ष अच्छर राम ने कहा कि 15 अगस्त 2024 को कांगड़ा के देहरा में उचित मांगों को लेकर 50 मिनट तक मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने हमें पूर्ण आश्वासन दिया था कि उनकी उचित मांगों को पूरा किया जाएगा। इसी कारण मुख्यमंत्री की ओर से बलवान कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने हमारी उचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया था। हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री हमारी उचित मांगों को स्वीकृति प्रदान करेंगे। इस मौके पर समस्त कानूनगो एवं पटवार संघ ब्लॉक अंब के सदस्य मौजूद रहे।

ऊना में पटवार कानूनगो संघ प्रदर्शन करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें