फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने उठाई लंबित वित्तीय लाभ देने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अपने हक के वित्तीय लाभों के लिए इंतजार कर रहे हिमाचल परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने मासिक बैठक के दौरान सरकार से लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में पुराना बस स्टैंड ऊना में आयोजित हुई। बैठक के दौरान मंच के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्यों ने लंबे समय से भुगतान न होने के कारण रोष जताया।
विज्ञापन

अध्यक्ष रमेश शर्मा ने सरकार से तीन फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ एक सितंबर 2026 से देने की मांग की है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अन्य लंबित वित्तीय लाभ और बकाया राशि का भी जल्द भुगतान करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में हिमाचल परिवहन निगम को पूरी निष्ठा से सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने जायज वित्तीय लाभों के लिए भी सरकार और निगम के समक्ष बार-बार मांग उठानी पड़ रही है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए लंबित लाभों के भुगतान के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाए। मंच ने कहा कि वित्तीय लाभ जारी होने से प्रदेशभर के सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें